Published On : Sat, Oct 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दिल्ली-बेंगलुरु की इंडिगो फ्लाइट के इंजन में कैसे लगी आग

Advertisement

DGCA घटना की जांच कर कार्रवाई करेगा

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात 10.08 मिनट पर दिल्ली से बेंगलुरु जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2131 के इंजन में आग लगने का मामला सामने आया है. विमान के इंजन में पहले चिंगारी दिखी और फिर आग लग गई. आग लगने का पता चलते ही पायलट ने विमान का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका और फिर विमान को ग्राउंडेट कर दिया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

डीजीसीए ने कहा-पूरी जांच की जाएगी
डीजीसीए ने घटना के बारे में बताया कि 28 अक्टूबर को इंडिगो ए320-सीईओ विमान वीटी-आईएफएम के संचालन उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली-बेंगलुरु) इंजन 2 के विफल होने की चेतावनी के रूप में टेकऑफ़ किया गया था. इसके बाद जोरदार धमाका सुना गया था, इसके बाद तुरंत अग्निशामक का छिड़काव कर आग को कंट्रोल किया गया और विमान को ग्राउंडेड किया गया. इसे निरीक्षण के लिए रखा गया है. घटना का कारण का पता लगाने के लिए डीजीसीए द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी और उपयुक्त अनुवर्ती कार्रवाई की जाएगी.

उड्डयन मंत्रालय ने दिए जांच के निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के अधिकारियों को दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है, जहां विमान में चिंगारी के बाद इंडिगो की एक उड़ान को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था. मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

घटना का वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जब विमान टेक ऑफ करने के लिए रनवे पर उड़ान भरने के लिए तैयार है, तभी अचानक से एक चिंगारी उठती है और फिर आग की लपटें दिखने लगती हैं. इसे देखते ही पायलट तुरंत विमान को रनवे पर ही रोक देता है और विमान में सवार सभी लोगों को निकाला जाता है.

पिछले चार महीने में दसवीं घटना
बता दें कि पिछले चार महीनों के दौरान घरेलू उड़ानों में आई तकनीकी खराबी की यह दसवीं घटना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं.

इससे पहले 13 अक्टूबर को गोवा से उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के विमान में धुआं निकलता देख हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. पायलट ने विमान से धुआं निकलते देखने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया था. वहीं इससे पहले सितंबर में नासिक जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट विमान के ऑटो पायलट सिस्टम में गड़बड़ी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.