Published On : Wed, Apr 8th, 2015

बुलढाणा : बस से जा भिड़ी इंडिगो, 6 यात्री घायल

Advertisement

Bus car accident copy
बुलढाणा। तेजी रफ़्तार से जानेवाली इंडीगो कार विरुद्ध दिशा से आने वाली परतुर-अकोला बस से जा भिड़ी. इस हादसे मे कार मे के छह यात्री गंभीर रुप से घायल हो गये है. यह घटना लोणार तहसिल अंतर्गत आनेवाल ग्राम शारा के समीप सुबह 10:30 बजे के करीब घटी. जख्मियों को मेहकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जख्मीयों को औरंगाबाद रेफर किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार परभणी निवासी समाबी शेख (30), सायमा बी (28), जमीला बी (25) मो. अशरफ (32), खातेमा बी (40) और हारुण भाई परिवार अपनी इंडिगो क्र. एम.एच. 22. यु. 7177 से एक शादी में खामगाव आये थे. शादी होने के दुसरे दिन बाद सब परभणी के लिए रवाना हुये. लोणार तहसिल के अंतर्गत आनेवाले ग्राम शारा के समीप आते ही चालक का कार से नियंत्रण छुटने से इंडीगो कार विरुद्ध दिशा से आनेवाली एम.एच. 20. बी.एल. 0623 क्र. बस से भीड़ गई. इस हादसे मे इंडीगो कार चकनाचूर हो गई और बस के सामने का हिसा क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना मे इंडीगो कार मे सवार गंभीर रुप से घायल हुये.

लोगो ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार मे फसे हुये यात्रियों को बाहर निकालकर मेहकर शहर मे के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन जख्मी यात्रीयों की हालत गंभीर होने से उन्हें औरंगाबाद रेफर किया गया. जख्मी यात्रीयों को निकाल ने लिए पत्रकार नंदु डव्हले, प्रविण व्यवहारे, दिनेश डव्हले और राजेश पारे इन्होने मदद की. इस हादसे की जानकारी लोणार पुलीस को दि गई. लेकीन पुलिस ने इस हादसे की तरफ अनदेखी की. हादसे के दो घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.