Published On : Tue, Aug 29th, 2017

कमर्शियल एक्टिविटी के लिए इंडियन जिमखाना से जमीन वापस लें मनपा

Advertisement

Indian Gymkhana Dhantoli
नागपुर: जिला प्रशासन के साथ संबंधित विभागों ने अपने अधीन सभी सार्वजनिक जगहों पर कमर्शियल एक्टिविटी के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके कारण अम्यूजमेंट पार्क, सर्कस, रावण दहन, डांडिया, प्रदर्शनी सहित व्यवसायिक शो का आयोजन भविष्य में खटाई में पड़ गया है। इसलिए इन आयोजनों के लिए मनपा प्रशासन धंतोली स्थित इंडियन जिमखाना को लीज पर दी गई जगह को खाली करा, वहां इन आयोजनों के लिए उपयुक्त व्यवस्था करे, ताकि शहरवासियों को इस मनोरंजनों से वंचित न होना पड़े।

शहर में वर्षों से जिलाधिकारी कार्यालय ,नागपुर सुधार प्रन्यास व नागपुर महानगरपालिका के अधीन सार्वजनिक मैदानों क्रमशः कस्तूरचंद पार्क, रेशिमबाग मैदान और यशवंत स्टेडियम आदि में सामाजिक, सांस्कृतिक, कृषि-शिक्षा संबंधी प्रदर्शनी सहित व्यावसायिक कार्यक्रमों के अलावा राजनीतिक जलसों का आयोजन हुआ करता था। इनमें से अधिकांश जगह खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आरक्षित थी। संबंधित प्रशासन दिनों-दिन खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों को दरकिनार कर अपने-अपने अधिनस्त मैदानों को वयवसायिक गतिविधियों को नियमित देने लगे। इससे खेल व सांस्कृतिक संगठनों में रोष पनपने लगा। जब संबंधित प्रशासन ने जायज विरोध को नजरअंदाज किया तो विरोधकर्ता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय की फटकार के बाद उक्त सभी विभागों ने व्यवसायिक, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों के लिए जगह मांगनेवालों को अनुमति देना बंद कर दिया।

न्यायालय के निर्देश पर इन विभागों के सख्त रवैय्ये के कारण व्यावसायिक कार्यक्रमों सहित डांडिया, प्रदर्शनी जैसे आयोजक सकते में आ गए हैं। शहर में इसके अलावा कोई बड़ी सार्वजनिक जगह न होने से तीज-त्योहारों में व्यवसायिक, डांडिया सहित विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनियों का अब भविष्य खतरे में नज़र आ रहा है। ऐसा ही आलम रहा तो शहर और उदासीन हो जाएगा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शहर के जागरुक नागरिकों ने इन हालातों के मद्देनजर मनपा प्रशासन के साथ सत्तापक्ष से मांग की है कि मनपा के धंतोली ज़ोन कार्यालय के पीछे कई एकड़ खुद की जगह है। जिसका कुछ हिस्सा लीज पर दिया गया था तो कुछ हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। इसी जगह पर इंडियन जिमखाना क्लब को लीज पर जगह दी गई थी। जिसकी लीज साल भर पहले इसकी लीज खत्म हो चुकी है। इंडियन जिमखाना का संचालन चुनींदा लोगों के शौकीनों के लिए होता है, इसलिए जनहित में उनकी लीज को मनपा ‘रिनिवल’ न करते हुए, शहर की आम जनता के हित में सम्पूर्ण जगह अपने कब्जे में लेकर सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यवसायिक कार्यक्रमों व आयोजनों के लिए उप्लब्ध करवाए।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.