Published On : Sat, Aug 18th, 2018

अगर आज चुनाव हुए, तो नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से कौन बनेगा प्रधानमंत्री?

Advertisement

2019 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम वक्त बचा है. आम चुनावों से पहले 2018 के आखिर में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. इन तीन राज्यों के चुनाव नतीजे तय करेंगे कि 2019 में किस पार्टी के क्या तेवर रहने वाले हैं.

लेकिन चुनावी वोटिंग से पहले होते हैं सर्वे. इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स लिमिटेड ने पिछले महीने यानी जुलाई 2018 में मूड ऑफ दि नेशन सर्वे किया है. मूड ऑफ दि नेशन यानी देश का मिजाज़. ये सर्वे देश के 19 राज्यों की 194 विधानसभा सीटों और 97 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिसमें कुल 12,100 लोगों से बात की गई. इनमें से 68% ग्रामीण और 32% शहरी नागरिक थे. ये सर्वे 18 जुलाई से 29 जुलाई 2018 के बीच किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों को उम्मीद है कि उनके नेता अगली बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे. इस सर्वे के नतीजे समर्थकों के इस भरोसे को हिला सकते हैं. नतीजे बताते हैं कि भाजपा 2019 में वैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी, जैसा उसने 2014 में किया था. अगले चुनाव में भाजपा अपने सहयोगी दलों पर बुरी तरह निर्भर हो जाएगी. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद हैं, लेकिन रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार से नाखुश हैं.

 

Advertisement

आइए, आपको इस सर्वे का नतीजा बताते हैं:

#1. 2019 के लोकसभा चुनाव में किस गठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती हैं:

NDA: 281 सीटें
जिनमें से भाजपा की होंगी: 245 सीटें

UPA: 122 सीटें
जिनमें से कांग्रेस की होंगी: 83 सीटें

अन्य: 140 सीटें

#2. 2019 के लोकसभा चुनाव में किस गठबंधन को कितने प्रतिशत वोट मिल सकते हैं:

NDA: 36%
UPA: 31%
अन्य: 33%


NDA में कौन-कौन: भाजपा, एजीपी, बीपीएफ, डीएमडीके, एचजेसी, जेडीयू, एलजेपी, एमडीएमके, एनपीएफ, पीएमके, आरपीआई(ए), अकाली दल, एसडीएफ, शिवसेना
UPA में कौन-कौन: कांग्रेस, AIMIM, डीएमके, जेडीएस, एनसी, झामुमो, केसी(एम), IUML, राकांपा, आरजेडी, आरएलडी
अन्य में कौन-कौन: आप, AIADMK, फॉरवर्ड ब्लॉक, भाकपा, तृणमूल, AIUDF, बीजद, बसपा, माकपा, इनेलो, जेकेपीडीपी, केसी(जे), MNS, एनएलपी, आरएसपी, टीआरएस, आइएनडी, सपा, टीडीपी, YSRCP


#3. अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हुए, तो किस गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी:

NDA: 281 सीटें (2017 के सर्वे से 28 कम)
UPA: 122 सीटें (2017 के सर्वे से 20 ज़्यादा)
अन्य: 140 सीटें (2017 के सर्वे से 8 ज़्यादा)

#4. अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हुए, तो किस गठबंधन को कितने फीसदी वोट मिलेंगे:

NDA: 36% (2017 के सर्वे से 4% कम)
UPA: 31% (2017 के सर्वे से 4% ज़्यादा)
अन्य: 33% (2017 के सर्वे से कोई बदलाव नहीं)

#5. अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हुए, तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी:

बीजेपी: 245 (2014 चुनाव के मुकाबले 37 कम)
कांग्रेस: 83 (2014 चुनाव के मुकाबले 39 ज़्यादा)
अन्य: 215 (2014 चुनाव के मुकाबले 2 कम)

#6. अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हुए, तो किस पार्टी को कितने फीसदी वोट मिलेंगे:

बीजेपी: 30% (2014 चुनाव के मुकाबले 1% कम)
कांग्रेस: 23% (2014 चुनाव के मुकाबले 3% ज़्यादा)
अन्य: 47% (2014 चुनाव के मुकाबले 2% कम)

#7. प्रधानमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद क्या है:

नरेंद्र मोदी: 49%
राहुल गांधी: 27%
प्रियंका गांधी: 3%
ममता बनर्जी: 3%
पी. चिदंबरम: 2%
अरुण जेटली: 2%
अरविंद केजरीवाल: 2%
अमित शाह, नवीन पटनायक, अखिलेश यादव, मायावती, चंद्रबाबू नायडू, अन्य: 1%

#8. अब तक के इतिहास में देश में सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन हुआ है:

नरेंद्र मोदी: 26%
इंदिरा गांधी: 20%
अटल बिहारी वाजपेयी: 12%
जवाहरलाल नेहरू: 10%
राजीव गांधी: 7%
मनमोहन सिंह: 6%

#9. कौन सा मुद्दा मतदाताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण है:

बेरोजगारी: 34%
महंगाई: 24%
भ्रष्टाचार: 18%
नोटबंदी/जीएसटी से कमाई घटी: 5%
महिलाओं की सुरक्षा: 5%
किसानों की दुर्दशा: 3%
गोरक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग: 2%
वायु/जल प्रदूषण: 2%
आतंकवाद और कानून व्यवस्था: 1%

#10. नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता में कितना फर्क है:

नरेंद्र मोदी: 49% (जनवरी 2017 के सर्वे के मुकाबले 15% कम)
राहुल गांधी: 27% (जनवरी 2017 के सर्वे के मुकाबले 17% ज़्यादा)

#11. मौजूदा सरकार के कामकाज से लोग कितना खुश हैं:

काफी संतुष्ट: 15%
संतुष्ट: 41%
उदासीन: 22%
असंतुष्ट: 20%
कह नहीं सकते: 2%

#12. बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को कैसे आंकते हैं:

उम्दा: 17%
अच्छा: 38%
औसत: 25%
खराब: 12%
बेहद खराब: 6%
कह नहीं सकते: 1%

#13. क्या 2019 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर बड़ा मुद्दा होगा:

हां: 52% (जनवरी 2018 के मुकाबले 8% ज़्यादा)
नहीं: 33% (जनवरी 2018 के मुकाबले 5% कम)
कह नहीं सकते: 15% (जनवरी 2018 के मुकाबले 4% कम)

#14. नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है:

कालेधन पर हमला: 16%
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार: 15%
नोटबंदी: 13%
GST पर अमल: 13%
स्वच्छ भारत अभियान: 12%

#15. नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी क्या है:

रोज़गार की कमी: 29%
महंगाई: 24%
नोटबंदी: 13%
किसानों की खुदकुशी: 12%
कृषि संकट: 6%

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.