Published On : Tue, Mar 9th, 2021

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 15,388 नए COVID-19 केस, 77 की मौत

Advertisement

नागपुर– भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,244,786 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,87,462 हो गई है. इन लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, यह कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है. देश में मरीजों के ठीक होने की दर अब 96.93 प्रतिशत हो गई है.

वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 77 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 10,899,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं देश में कुल 2,30,08,733 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बताते चलें कि देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में आठ मार्च तक 22,27,16,796 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. इनमें से 7,48,525 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.