Published On : Thu, Jul 26th, 2018

दुनिया की सबसे महंगी चाय

Advertisement

गुवाहाटी: चाय की नीलामी ने मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड कायम किया. असम में एक चाय 39,001 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से नीलाम हुई. डिब्रूगढ़ जिले के मनोहारी टी इस्टेट में इस चाय को बनाया गया है. पैन इंडिया ऑक्शन सिस्टम के तहत इस विशेष चाय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

अभी तक दुनिया में प्रति किलो के हिसाब से कोई चाय नहीं बिकी है. चाय की नीलामी करने वाले गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर ने कहा कि इस कीमत पर परंपरागत चाय को बेचना विश्व स्तर पर अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इस चाय को गोल्ड स्पेशल ग्रेड टी का नाम दिया गया है.

किसने खरीदी इतनी महंगी चाय
गुवाहाटी टी ऑक्शन बायर्स असोसिएशन के सेक्रटरी दिनेश बिहानी ने कहा, ‘दुनिया भर की किसी भी नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर इस बार चाय बिकी है. यह चाय उत्पादकों को काफी प्रोत्साहित करेगा. हमारा सेंटर विशिष्ट चाय के लिए एक हब बन गया है.’ यह रिकॉर्ड 30 नंबर की नीलामी में बना. जब मनोहारी गोल्ड टी के लिए कंटेम्प्ररी ब्रोकर्स के माध्यम से गुवाहाटी के सौरभ टी ट्रेडर्स ने यह बोली लगाई. सौरभ टी ट्रेडर्स ने यह चाय अपने दिल्ली और अहमदाबाद के खरीदारों के लिए खरीदी है.

24 कैरेट सोने जैसी चाय
मनोहरी टी एस्टेट के मालिक राजन लोहिया की देखरेख में इस चाय को सी के पाराशर ने तैयार किया है. राजन लोहिया के मुताबिक, चाय को देखने से यह 24 कैरेट सोने जैसी लगती है. चाय को उच्च गुणवत्ता और पेड़ की झाड़ियों के विशेष क्लोन और नाजुक कलियों को हाथों से तैयार किया गया है. इसे बनाने में कठिन प्रयास और समर्पण लगा है. राजन लोहिया के मुताबिक, मनोहरी टी एस्टेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचेगी. दूसरे मैन्युफैक्चरर्स के साथ मिलकर टी इंडस्ट्री की खोई प्रतिष्ठा को वापस लाया जाएगा.

Advertisement

पहले खरीदी थी 18801 रुपए की चाय
सौरभ टी एस्टेट के मालिक एम एल माहेश्वरी ने कहा, ‘हमारे ग्राहकों को हमेशा से बेहतर क्वालिटी की चाय पसंद रही है.’ इससे पहले भी हमने डोनयी प्लो टी एस्टेट से 18801 रुपए प्रति किलो के दाम पर चाय खरीदी थी. वहीं, देश के सबसे बड़े सीटीसी ऑक्शन सेंटर गुवाहाटी सेंटर में पिछले महीने ही रिकॉर्ड 511 रुपए प्रति किलो में चाय बेची गई थी. यह चाय हल्मारी टी एस्टेट की चाय थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.