नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भले ही एक जीत को तरस रही है, लेकिन देश ब्लाइंड क्रिकेटरों ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर विश्वकप का खिताब कब्जाया है. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीता है. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट गंवाकर 307 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में ही दो विकेट से जीत दर्ज कर ली.
भारत की ओर से सुनील रमेश ने 93 और अजय कुमार रेड्डी ने 62 रन बनाए. दीपक मलिक ने 43 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर रिटायर हर्ट हो गए. इसके बाद बैटिंग करने आए नरेश ने महज 18 गेंदों में 40 रनों की धुंआधार पारी खेलकर टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 40 ओवरों में 307/8 रन बनाए थे. भारत की ओर से दुर्गा राव ने 20 रन देकर पाकिस्तान के तीन विकेट चटकाए.
पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था. वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका को 156 रनों मात देकर फाइनल में पहुंचा था. इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




