विधायक आकाश फुंडकर के प्रयास को सफलता
खामगांव। नई व दुय्यम राशनकार्ड के लिए आवेदन करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आज से राशनकार्ड के लिए तहसील में स्वतंत्र विभाग कार्यान्वित हो रही है. यह कार्य एड. आकाश फुंडकर के अथक प्रयास से सार्थक हो सका है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई व दुय्यम राशन कार्ड अनेक वर्षों से तालुका के परिवारों को नहीं मिले थे. जिससे उन परिवार के राशनकार्ड जीर्ण हो गए थे और कइयों के पास कार्ड नहीं थे. ऐसे अनेक नागरिक तहसील कार्यालय में नए कार्डों को बनवाने आवेदन सहित पहुंचते थे, किंतु अधिकारी उन्हें वापस भेज देते थे. सोमवार को भी इसकी पुनरावृत्ति हुई. जिसकी जानकारी किसी ने विधायक एड. आकाश फुंडकर को मोबाइल पर दे दी. सूचना पाकर तत्काल तहसील कार्यालय पहुंचकर विधायक ने तहसीलदार टेंभरे के साथ चर्चा कर राशनकार्ड के लिए तहसील में स्वतंत्र विभाग क्रियान्वित करने की आवश्यकता पर बल दिया. उसके बाद तहसीलदार के आदेशों से नई व दुय्यम राशनकार्ड के लिए स्वतंत्र विभाग प्रारंभ कर दिया गया. अब खामगांव के तमाम नागरिक इस राशनकार्ड के स्वतंत्र विभाग की सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews
महाज्योति कटौती के विरोध में ओबीसी आंदोलन ...#news #newsupdate #maharashtranews #nagpurnews
गोदावरी उफान पर, पुलिस ने दी चेतावनी ...#newsupdate #news #maharashtranews




