Published On : Fri, Feb 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर जिल्हे में रजिस्ट्री व फेर-फार के कार्यों की गति बढ़ाएं प्रशासन: एन.वी.सी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर काॅमर्स ने नागपुर जिल्हे में जमीन खरीद-बिक्री हेतु रजिस्ट्री व फेर-फार को गति बढ़ाने हेतु सरकार को प्रतिवेदन दिया।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने कहा कि नागपुर शहर व ग्रामीण में गत वर्ष से जमीन विक्री हेतु नोंदणी, सेंक्शन व फेर-फार कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। जिसके कारण खरीददार को बैंक लोन लेने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है तथा रजिस्ट्री लगने में महीनों का समय लग रहा है। साथ ही इन कारणों से सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। रजिस्ट्री करने वालों की सूची बढ़ती जा रही है। जिसका जल्द से जल्द निपटारा किया जाना चाहिये।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि शासन प्रशासन को ने जल्द से जल्द जमीन विक्री हेतु नोंदणी, सेंक्शन व फेर-फार कार्यो में गति लाने की व्यवस्था करनी चाहिये ताकि इस व्यवसाय से जुड़े हयुे व्यापारियों का नुकसान न हो तथा सरकारी राजस्व में भी वृद्धि हो।

उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.