Published On : Mon, Apr 9th, 2018

बर्थडे पार्टी में चली गोली, निशाना चूकने से टला गंभीर हादसा

Advertisement
Zero Degree Bar

Representational image

नागपुर: रविवार देर रात एमआयडीसी ईलाके के बार ज़ीरो डिग्री में एक शख्श ने दारू के नशे में गोलीबारी कर दी। घटना रात लगभग 1.45 बजे के आसपास की है। गनीमत रही की गोली चलाने वाले शख्श का निशाना चूक गया जिससे अप्रिय घटना होते होते रह गई। 30 वर्षीय राजेश इंद्रपाल कुशवाहा अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन माना रहा था।

इस दौरान गोली चलाने वाला आरोपी मिहिर मिश्रा भी बार में मौजूद था। राजेश बार में अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था तभी बगल में मौजूद मिहिर ने राजेश के साथ मौजूद उसकी महिला मित्र के साथ सेल्फ़ी लेने की बात कहते हुए बद्तमीजी करने लगा। इसी बात को लेकर राजेश और मिहिर में विवाद हुआ। मिहिर को राजेश ने उनके पास से जाने को कहाँ जिससे झल्लाए मिहिर ने अपने पास छुपा कर रखी बंदूख निकाली और राजेश पर गोली चला दी। जब गोली चली तब निशाना चूक गया जिससे गंभीर वारदात होते होते बच गई।

इस घटना के बाद राजेश ने एमआयडीसी थाने में आरोपी मिहिर मिश्रा के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.