Published On : Wed, Aug 23rd, 2017

इंडियन फिल्म एण्ड टेलीवीजन टेक्निकल इंस्टीदयुट मुंबई की प्रथम शाखा का उदघाटन

Advertisement


नागपुर: नागपुर महानगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नई पीढी के युवाओं को फिल्म एवं टेलिविजन में नये अवसर प्रदान करने हेतु फिल्म निदेशन, अभिनय, नृत्य, फिल्म निर्माण के क्षेत्रों के विशषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण हेतु, सरकार द्वारा मान्यता इंडियन फिल्म एण्ड टेलीवीजन टेक्निकल इंस्टीदयुट मुंबई की प्रथम शाखा का उदघाटन प्लाॅट नं. 235, आनंद पॅलेस नं.2, नंदनवन नागपुर में दिनांक 22/08/2017 को पूर्व नागपुर के आमदार कृष्णा खोपडे के शुभहस्ते किया गया । इस अवसर पर दीपराज पार्डीकर उप महापौर, दिव्या धिरडे नगर सेविका, मोहन मते पूर्व विधायक, शिल्पा अगरवाल मिसेज इंडिया ग्लोब एवं मिसेज युनिवर्स फायनलिस्ट 2017, वेंकट प्रभू निदेशक, इंडियन फिल्म एण्ड टेलीवीजन टेक्निकल इंस्टीदयुट मुंबई, चंद्रशेखर तुमसरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

इस अवसर पर कृष्णा खोपडे ने शहर कि युवा प्रतिभाओं के अभिनय, नृत्य, निर्देशन आदि क्षेत्र में विकास हेतु इसे एक बडा अवसर बताते हुए नगरवासियों से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने का आहवान किया ।

दीपराज पार्डीकर उप महापौर, दिव्या धुरडे नगरसेविका ने अपने बहुमुल्य विचार इस अवसर पर रखते हुए युवाओं से इस अवसर का लाभ लेने का अनुरोध किया ।


वेंकट प्रभू निदेशक आयएफटीटीआय द्वारा इस अवसर पर फिल्म एंव विशेशकर टेलीवीजन, वेब सिरीज आदि में नई प्रतिभाओं हेतु बढते अवसरों का उल्लेख करते हुए शहर के युवाओं कि प्रतिभा देश-दुनिया के सामने लाने हेतु इन क्षेत्रो के विशेशज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु शहरवासियों से अनुरोध किया गया ।

अधिक जानकारी हेतु नागपु शाखा की अधिकारी कु. मोनिका मानसाता मोबाईल क्र. 7219304567 या ई मेल उंदेंजंउवदपबं1/हउंपसण्बवउ पर संपर्क किया जा सकता है ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.