Published On : Thu, Aug 3rd, 2017

आगामी 13 तारीख को मिहान में बनने वाले किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल का उद्घाटन

Advertisement
King College Hospital

File Pic


नागपुर
: मिहान में तैयार होने वाले लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल का आगामी 13 अगस्त को उद्घाटन होगा। इंडो-यूके हेल्थ केयर प्लान के तहत मिहान में बनने वाले इस अस्पताल का भूमिपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के हस्ते किया जायेगा।

मिहान की तरफ़ से इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इस कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। खास तौर पर विदेशो में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के लिए बनाये जाने वाले 1000 बेड इस अस्पताल में किंग्स कॉलेज लंदन 1 हजार करोड़ का निवेश करेगा। आगामी तीन वर्ष में इस अस्पताल के बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। मिहान में ही बनाये जाने वाले एम्स की ईमारत का काम भी जल्द शुरू होने की जानकारी सामने आयी है। ऑरेंज सिटी से अलग मेडिकल हब के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहे शहर को किंग्स कॉलेज ऑफ़ लंदन निश्चित ही नई पहचान प्रदान करेगा।

भारत और यूके के बीच चिकित्सा सेवा के आदान प्रदान के लिए तैयार की गयी इंडो-यूके हेल्थ प्लान के तहत अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसमे विदेशो में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं नागपुर में उपलब्ध हो सकेगी। इस प्लान के अंतर्गत देश भी के 11 शहरों में अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.