Published On : Wed, Oct 9th, 2019

मैत्री परिवार संस्था का रद्दी संकलन केंद्र उदघाटित

Advertisement

नागपुर: मैत्री परिवार संस्था द्वारा मानेवाड़ा बेसा रोड के पास मनोज जाचक के ऑफिस के पास रद्दी केंद्र का उदघाटन हुआ. इस कार्यक्रम मे मैत्री परिवार संस्था के अध्यक्ष प्रा. संजय भेंडे, सचिव प्रा. प्रमोद पेंडके, विजय जथे, एड. आशीष रेवतकर उपस्थित थे.

अतिथियों ने भारतमाता की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के प्रास्ताविक मे सचिव प्रा. प्रमोद पेंडके ने संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. अध्यक्ष प्रा. संजय भेंडे ने रद्दी संकलन का महत्व बताया. माह के अंत मे रद्दी संकलन करने का संकल्प दिया.

रद्दी जमा करने के बाद आनेवाले पैसे से जरुरतमंद छात्रों की सेवा की जायेगी. एड. आशीष रेवतकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा आपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया है और उपक्रम में सभी ने सहयोग करना चाहिये.

इस कार्यक्रम में संजय मार्कंडे ने स्वयं के यहाँ के अखबारों की रद्दी संजय भेंडे को सौंपकर रद्दी संकलन केंद्र का उदघाटन किया. कार्यक्रम के सफलता के लिये संजय मार्कंडे, मनोज जाचक, अनिल बुटले, संजय माटे, संतोष वानखेडे, आरती चकोले, शुभांगी मार्कंडे, हेमा जाचक, स्मिता बुटले, कल्याणी मार्कंडे आदि ने परिश्रम किया. कार्यक्रम का संचालन श्रीधर हातागले ने किया. आभार प्रदर्शन संतोष वानखेडे ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.