
कोराडी।महादुला नगर पंचायत मे दमकल वाहन का लोकार्पण पूर्व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों लोकार्पण किया गया।अपने लोकार्पण भाषण में श्री बावनकुले ने कहा कि पिछली भारतीय जनता पार्टी के शासन-काल में विकास कार्यों के लिए निधि कम नही होने दिया गया।परंतु वर्तमान समय की तिकडी सरकार असमर्थ साबित हूई है। उन्होंने आगे बताया कि कुछ ही समय का इंतजार है भाजपा की सरकार बनने पर प्रलंबित सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने अपने विधायक टेकचंद सावरकर को निधि उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाने की बात दोहराई।
प्रमुख अतिथि बतौर विधायक टेकचंद सावरकर ने अपने संबोधन में कहा कि वे महादुला नगर पंचायत भवन के प्रलंबित निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए निधि उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करेंगे।उन्होंने पूर्व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के विकास कार्यों की प्रशंसा की।प्रस्ताविक भाषण में नगराध्यक्ष राजेश रंगारी ने निधि के अभाव में रुके हुए कार्यों तथा पूर्व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रयासों से किये गये कार्यों का विवरण दोहराया।कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन किया गया.
*तत्पश्चात अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।विधायक श्री सावरकर तथा नगराध्यक्ष श्री रंगारी के संयुक्त हस्ते दमकल वाहन के द्वारा आग बुझाने का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर पूर्व नगराध्यक्ष सीमा जायस्वाल,कांचन कुथे,पूर्व सरपंच संजय ढेंगरे,शाखा महादुला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम लोहासारवा, पूर्व पक्षनेता रामभाऊ तोडवाल, नगर उपाध्यक्ष धनंजय भालेराव,सभापति त्रय सारिका झोड,पंकज ढोणे, स्वपनील थोटे, सविता ढेंगे,पार्षद महेश धुडस,अर्चना मंडपे,गुणवंता पटले,मोसिम शेख, सोनू कांबले,तिलकचंद गजभिये, विजय राऊत, कु सविता वानखेडे, संगीता वरठी, कु अश्विनी वानखेडे, मंगेश देशमुख, पवन पखिड्डे।पुलिस पटेल राजू भालेराव,प्रकाश भालेराव,जायस्वाल,सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डूमन राऊत,प्रमुखता से उपस्थित थे।कार्यक्रम के सफलतार्थ अग्निमन अधिकारी गौरव गाणार,सीओ डा ऋचा धावर्डे,अभियंता मोहित मेश्राम,अशोक कुथे आदि ने अथक परिश्रम किया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




