Published On : Fri, Apr 30th, 2021

कामगार कॉलनी में कोविड टेस्टिंग सेंटर का लोकार्पण

Advertisement

नागपुर: वार्ड 37 अंतर्गत सुभाषनगर स्थित कामगार कॉलनी पुस्तकालय में स्थानिय नगरसेवक तथा मनपा के खेल समिति के सभापति प्रमोद तभाने के विशेष प्रयासों से यहाँ पर एक कोविड टेस्टिंग सेंटर का लोकार्पण किया गया.

मनपा के स्थायी समिति के सभापति प्रकाश भोयर व भाजपा दक्षिण पश्चिम नागपुर के अध्यक्ष नगरसेवक किशोर वानखेडे ने रिबन काटकर केंद्र का लोकार्पण लोकार्पण किया. इस दौरान शिक्षा समिति के सभापति प्रा. दिलीप दिवे, खेल समिति के सभापति प्रमोद तभाने, नगरसेविका सोनाली कडू, भाजपा शहर मंत्री विमलकुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष साहेबराव मनोहरे, नंदू मानकर, नितिन महाजन, किशोर तुरकर, शालीक कडू, अनुप वर्मा, साकेत मिश्रा, सुमित सोनडोले, डॉ, देवस्थले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विनय आंबुलकर आदि मान्यवर उपस्थित थे.

शहर में कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के चलते प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहने की आवश्यकता है. कामगार कॉलनी पुस्तकालय में कोविड टेस्टिंग सेंटर में आरटीपीसीआर व अँटीजेन, दोनों तरीके से स्वैब नमूनों को जांचने की व्यवस्था है. यदि किसी नागरिक में कोरोना संक्रमण के लक्षण नज़र आए या कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के संपर्क में आए, तो ऐसे नागरिक अवश्य यहाँ आकर टेस्ट कराएं, यह आवाहन खेल समिति के सभापति प्रमोद तभाने ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.