Published On : Fri, Jan 24th, 2020

अखंड महायोग शिविर का शुभारंभ

Advertisement

नागपुर: श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, संयुक्त विकास संस्थान एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय अखंड महायोग शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया.

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखंड महायोग के संस्थापक महायोगी स्वामी अखंडानंद जी, अजय बिंदल, नसीब कुमार, विधायक गिरीश व्यास, राजेंद्र चैधरी, गोविंद पोद्दार, पवन पोद्दार, रामचरण बंसल, डा. सजन अग्रवाल, मधुसूदन सारडा, रामदत्त गोयल, डा. राजेंद्र अग्रवाल, ऋषि खुंगर उपस्थित थे.

अखंडानंद जी महाराज द्वारा शिविर के तीनों दिन सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक आत्म दर्शन क्रिया योग का संचालन उनके मार्गदर्शन में कराया जाएगा.शिविर के प्रथम दिन मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर शाम को 6 से 7 बजे के बीच योग एवं साधना से संबंधित जिज्ञासुजनों के साथ प्रश्नोत्तर एवं प्रवचन कार्यक्रम होगा।

तत्पश्चात शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक अभीष्ट सिद्धि लक्ष्मी प्राप्ति के लिए सिद्धि श्रीयन्त्र पूजन एवं सहस्त्रार्चन माँ भगवती के 1000 नामों से विविध-विविध कामनाओं के लिए तंत्रोक्त विधि-विधान के साथ अर्चन किया जाएगा। सभी से महायोग शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.