Published On : Mon, May 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लाखनी–साकोली में दोनों फ्लाई ओवर अत्याधुनिक: गडकरी

Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लाखनी –साकोली फ्लाई ओवर का हुआ उद्घाटन

भंडारा/नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को भंडारा जिले के साकोली में कहा कि भंडारा जिले के लाखनी और साकोली में अत्याधुनिक फ्लाई ओवर का निर्माण किया गया है। यह फ्लाई ओवर सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस है। गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित लाखनी में 312 करोड़ रुपए और साकोली में 270 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे फ्लाई ओवर के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। यह प्रकल्प पूर्वी विदर्भ को आधुनिक सड़कों से लैस करेगी और इसके माध्यम से विकास की ओर ले जा रहा है। इस अवसर पर भंडारा-गोंदिया के सांसद सुनील मेंढे, विधायक डॉ. परिणीत फुके आदि स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गडकरी ने गोंदिया जिले से अधिशेष चावल निर्यात करने के लिए गोंदिया औद्योगिक विकास निगम के पास एक सूखा बंदरगाह स्थापित करने के निर्णय की भी घोषणा की थी। गडकरी ने कहा कि भंडारा जिले में वैनगंगा नदी पर पुल का निर्माण, रिंग रोड का निर्माण और अंभोरा में केबल स्टे ब्रिज कैप्सूल लिफ्ट सुविधा का निर्माण भी चल रहा है।

लाखनी और साकोली तालुकाओं में 4 साल में बनकर तैयार हुए यह सिक्स लेन फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में मददगार साबित होगा और भारी वाहनों के आवाजाही के लिए भी आसान बना दिया है। गडकरी ने घोषणा की कि फ्लाईओवर का नाम क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय श्यामराव बापू कापगाटे के नाम पर रखा गया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

Advertisement

चूंकि लाखनी और साकोली दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित हैं, इन जगहों से बड़े पैमाने पर औद्योगिक यातायात होता है। इस पल से यातायात जाम, दुर्घटनाओं और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना करने में सहायता प्राप्त होगी। क्षेत्र में जल संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए इन दोनों पुलों से बारिश के पानी को आसपास के क्षेत्र की ओर डाइवर्ट कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में जल स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुलों के नीचे और ऊपर दोनों जगह पेड़ लगाए गए हैं और अन्य प्रकार का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। ये एक्सेस कंट्रोल क्वालिटी फ्लाईओवर बनाए गए हैं और अब सिटी बाईपास की जरूरत को भी यह फ्लाई ओवर पूरा करते हैं। इससे बाईपास के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता कम होगी और उतनी ही बचत होगी। इसके अलावा नागपुर से रायपुर तक का सफर आसान होगा और इन दोनों फ्लाई ओवर से नागजीरा और नवेगांव अभयारण्यों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस कार्यक्रम में साकोली भंडारा के गणमान्य नागरिक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.