Published On : Mon, Feb 26th, 2018

गोवा में आयोजित ‘स्वीमथॉम-2018’ में उपराजधानी की हिमानी ने हासिल किया गोल्ड मेडल

Advertisement


नागपुर: स्वेयर ऑफ़ स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी द्वारा गोवा के कोलबा बीच में अखिल भारतीय खुली सागरी जलतरन स्पर्धा ” स्विमथॉम- 2018 का आयोजन रविवार को किया गया था. इस स्पर्धा में ऑरेंज सिटी गर्ल हिमानी फड़के ने शहर का नाम रोशन किया है. उसने इस प्रतियोगिता में 2 घंटे 8 मिनट व 53 सेकंड में 10 किलोमीटर का अंतर पार कर गोल्ड मैडल हासिल किया.

इस प्रतियोगिता को अखिल भारतीय जलतरण महासंघ की मान्यता होने की वजह से हिमानी ने अंतर्राष्ट्रीय जलतरण प्रतियोगिता के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की है. इस दौरान हिमानी को गोवा के क्रीड़ामंत्री मनोहर आजगावकर और ओलिंपिक खिलाड़ी वीरधवल खाड़े के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. साथ ही हिमानी को 50 हजार रुपए, मेडल और प्रमणपत्र प्रदान किया गया. इस स्पर्धा के दौरान अखिल भारतीय जलतरण महासंघ के अध्यक्ष कमलेश नानावटी प्रमुख रूप से मौजूद थे. हिमानी ने इस शैक्षणिक वर्ष में काफी सफलता हासिल की है. हिमानी संजुबा स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा है. इस वर्ष उसने स्विमिंग स्पर्धा के 5 इवेंट में सहभागी होकर 2 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और एक ब्रोंज मेडल हासिल किया है. ऐसी सफलता हासिल करनेवाली हिमानी महाराष्ट्र की एकमात्र स्विमिंग चैंपियन है.

अब तक उसने राज्यस्तरीय, सीबीएसई, जूनियर-सबजूनियर, सीनियर्स, सागरी जलतरंण स्पर्धा में सफलता हासिल की है. प्रधानमंत्री की संकल्पना से साकार ” खेलो इंडिया खेलो” इस उपक्रम में हिमानी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मिडले प्रकार में ब्रोंज मेडल हासिल किया था. हिमानी ने अब तक 9 बार सागरी जलतरंण स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है. नागपुर में समुद्र नहीं है साथ ही इसके स्वमिंग लायक वातावरण नहीं होने के बावजूद हेमानी ने यह सफलता अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर हासिल की है. ठण्ड के मौसम में हिमानी अंबाझरी तालाब में स्विमिंग की प्रैक्टिस करती थी.

हिमानी शार्क एक्वेटिक स्पोर्टिंग एसोसिएशन के स्विमिंग टीचर संजय बाटवे के मार्गदर्शन में स्विमिंग सीख रही है. इस जीत पर क्लब के प्रशिक्षक संजय बाटवे, अध्यक्ष प्रदीप केचे, उपाध्यक्ष ज्ञानेश ढाकुलकर, कोषाध्यक्ष कुंदा बाटवे, महाराष्ट्र कामगार कल्याण आयुक्त सतीश दाभाडे, अखिल भारतीय क्रीडा सहमंत्री प्रसन्न हरदास, क्रीडा भारती के विदर्भ प्रांत अध्यक्ष डॉ. अनिल करवंदे, शहराध्यक्ष डॉ. शरद सूर्यवंशी, ज्येष्ठ प्रशिक्षक अनिल पांडे, प्रवीण लामखेडे, रोशन चौधरी, नितीन मलवडे, निशांत राऊत, शशिकांत चांदे, माधूरी भगत, भोजराज मेश्राम, दिलीप हेलचेल, हिमानी की मां विद्या फड़के और पिता ने संजय फडके ने उसका अभिनन्दन किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.