Published On : Sun, Jul 14th, 2019

कर्ज माफी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करना बंद करे सरकार – एड. अग्रवाल

Advertisement

-जिले में लगभग 12000 से अधिक किसान कर्ज माफी की प्रतीक्षा में-

गोंदिया: राज्य सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना 2 वर्ष पूर्व 27 जून 2017 को जाहिर की थी । जिसमें गोंदिया जिले के 12287 किसान अभी भी कर्ज माफी से वंचित है यह किसान फसल कर्ज के लिए खरीफ मौसम में कर्जमाफी ना मिलने के कारण बैंकों से नया कर्ज नहीं उठा पा रहे हैं । वे दोबारा कर्ज़ के लिए साहूकारों के चक्कर लगाते दिखाई दे रहे हैं ऐसा आरोप अखिल भारतीय बापू युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एड. योगेश अग्रवाल बापू ने वर्तमान भाजपा सरकार पर लगाया है ।

एड. योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान को देड रुपए तक का कर्ज माफ करने का राज्य सरकार ने जाहिर किया था । परंतु आज 2 वर्ष बीत चुके हैं योजना की ग्रीन,येलो, एवं रेड यादी तैयार हो चुकी है फिर भी गोंदिया जिले के किसानों को इसका लाभ पूरी तरह से नहीं मिल पाया । जिस कारण वे आज भी कर्ज माफी से वंचित है एवं सरकार ने जिस उद्देश्य से इस योजना का क्रियान्वयन किया था । वह उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है । आज भी सरकार की ढुलमुल नीति के कारण किसान पुनश्च साहूकारों के चंगुल में फंसता नजर आ रहा है।

एड. अग्रवाल ने बताया कि सभी किसानों के बैंक खातों पर 218 करोड़ 16 लाख रुपए की रकम जमा कर दी गई है जिसमें पात्र 87273 किसानों में से 12287 किसानों को कर्ज माफी का लाभ क्यों नहीं दिया गया ? यह समझ से परे है जिसके चलते किसानों को 2 सालों से बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं बैंकों से जब इस मामले पर जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि यादिया तैयार कर ली गई है पर मंजूरी के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है । जानकारी मिली कि जब तक कर्ज माफी का लाभ किसानों को नहीं मिल पाता तब तक नए कर्ज किसानों को बैंकों से मिलने में अड़चन पैदा हो सकती है। जब तक किसानों के खाते कर्ज से निरंक नहीं होते तब तक बैंक नया कर्ज नियमानुसार मंजूर नहीं कर सकती। ऐसे में किसानों की हालत एक तरफ गड्ढा तो दूसरी तरफ खाई की तरह हो चुकी है ।

Advertisement

गौरतलब है कि गोंदिया जिला धान उत्पादक एवं किसानों का जीवनोपार्जन का मुख्य साधन खेती ही होने के कारण किसानों का जनजीवन फसलों पर निर्भर है ऐसे में राज्य सरकार द्वारा कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ खिलवाड़ करके किसानों को लॉलीपॉप देने का कार्य किया है । एड. अग्रवाल ने कहा कि ऐसी किसानों के साथ अन्याय करने वाली सरकार को आगामी विधानसभा के चुनाव में गोंदिया जिले की जनता एवं जिले के किसान सबक सिखायेंगे । एड. अग्रवाल ने कहा कि अगर जल्द ही राज्य सरकार द्वारा पात्र किसानों को कर्ज माफी का लाभ नहीं मिलता है तो वे अखिल भारतीय बापू युवा संगठन के माध्यम से एक भव्य किसान मोर्चा शासन के विरोध में निकाल कर इस मामले का तीव्र विरोध प्रकट करेंगे ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.