Published On : Sat, Apr 24th, 2021

पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 46 हजार 786 केस दर्ज, 2624 की मौत

Advertisement

नागपुर– देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 46 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दो हजार 624 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 25 लाख 52 हजार 940 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 19 हजार 838 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है.

कुल मामले- एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 451
कुल मौत- एक लाख 89 हजार 544
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997
कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832
कल टेस्ट किए गए 17 लाख 53 हजार 569 सैंपल

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27 करोड़ 61 लाख 99 हजार 222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17 लाख 53 हजार 569 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

भारत में रिकवरी रेट 83.92%

Advertisement

बता दें कि भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 83.92% है. वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.15% है. भारत के कुल एक्टिव केस में करीब 59% पांच राज्यों में हैं. ये पांच राज्य हैं- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं.

भयावह होती स्थिति

महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है. अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की किल्लत जारी है. कोरोना के मरीज दर-दर भटक रहे हैं. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,836 नए केस सामने आए हैं. जबकि 74,045 रिकवर भी हुए है और 773 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब एक्टिव केस 6,91,851 हैं, जबकि कुल कोरोना केस 41,61,676 हो गए हैं. यहां अबतक 63 हजार 252 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24331 नए केस सामने आए और 348 की मौत हो गई. दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 92029 हो गए हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.