Published On : Thu, Mar 25th, 2021

पिछले 24 घंटो में कोरोना के 53,476 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 251 मौतें

Advertisement


नागपुर– देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के नए मामलों का आना जारी है. पिछले 24 घंटों में पूरे भारत में 53,476 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,17,87,534 हो गया है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 251 मरीजों की मौत भी हुई है. देश में अब तक कोविड-19 की वजह से 1,60,692 लोगों की मौत हो चुकी है.

पांच महीने बाद कोविड-19 के नए मामले 50 हजार से ज्यादा आए हैं. इससे पहले 23 अक्टूबर, 2020 को देश में कोरोनावायरस के मामले 50 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए थे, तब 54350 मामले सामने आए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 26,490 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक देशभर में इस महामारी से 1 करोड़,12 लाख, 31 हजार, 650 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. देश में फिलहाल ऐक्टिव मरीजों की संख्या 3,95,192 है. केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 5,31,45,709 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 31855, पंजाब में 2613, केरल में 2456, कर्नाटक में 2298 और छत्तीसगढ़ में 2106 नए कोरोना के केस सामने आए हैं. ये पांच राज्य नए मामलों में टॉप पर हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का खौफ बरकरार है.

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा पंजाब में 39, छत्तीसगढ़ में 29, तमिलनाडु और कर्नाटक में 12-12 मरीजों की मौत हुई है. मौत के मामले में ये पांच राज्य आगे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.