Published On : Thu, Jan 31st, 2019

चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

Advertisement

नागपुर: न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को हैमिल्टन में सीरीज के चौथे वनडे में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. कीवी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेदम नजर आई और पूरी टीम 30.5 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद मेजबान टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारतीय टीम का प्रदर्शन इस वनडे में काफी खराब रहा और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया. यह वनडे में ओवरऑल भारत का सातवां सबसे कम स्कोर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2010 में भारत की पूरी पारी दाम्बुला में 88 रन पर सिमट गई थी. वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर 54 रन है जो उसने श्रीलंका खिलाफ शारजाह में 29 अक्टूबर 2000 को बनाया था. माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में आगे चल रही भारतीय टीम क्लीन स्वीप करेगी. लेकिन इस बार टीम इंडिया ने निराश किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.