Published On : Fri, Dec 22nd, 2017

दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं के संदर्भ में जनवरी के पहले सप्ताह में बैठक होगी – महादेव जानकर

Advertisement

Mahadev Jankar
नागपुर: दूध उत्पादक किसानों की विविध समस्याओं के संदर्भ में जनवरी के पहले सप्ताह में बैठक लो जाएगी, ऐसा डेयरी विकासमंत्री महादेव जानकर ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में कहा।

सदस्य भारत भालके ने दूध संघ के द्वारा किसानों को दूध की कम दर दिये जाने के बारे में प्रशान पूछा था। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री जानकर ने कहा कि राज्य में 50 दूध संघों को नोटिस दिये गए हैं। कम दर देने वाले संघों पर राज्य सरकार नियम 79 अ के तहत कार्रवाई कर रही है। दूध के संदर्भ में पशु संवर्धन दुग्ध विकास व मत्स्य व्यवसाय विकास विभाग के सचिवों की अध्यक्षता में समिति की रिपोर्ट 2 महीनों में प्राप्त होगी। निजी संघों पर कार्रवाई के संदर्भ में नीति तैयार की जा रही है, श्री जानकर ने कहा।

चर्चा में विरोधी पक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटील, सदस्य सर्वश्री गणपतराव देशमुख, अजित पवार, वैभव पिचड ने भाग लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.