Published On : Fri, Mar 1st, 2019

उत्तर नागपूर अंतर्गत प्रभागों में विविध समस्याओ लेकर मनपा आयुक्त का किया घेराव

Advertisement

नागपुर: अखिल भारतीय युवक काँग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नगरसेवक बंटी बाबा शेळके के मार्गदर्शन में व नगरसेविका व म.प्र.युवक कांग्रेस महासचिव सौ.नेहा राकेश निकोसे के नेतृत्व में नागपूर महानगरपालिका के अंतर्गत प्रभागों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट व प्रभागों में नियमित कनक रिसोर्सेस द्वारा कचरा न उठाते हुए जिन घरों से कचरा उठाते है.उनसे अवैध रूप से पैसो की मांग की जाती है.

कुछ प्रभागों में अविकसित लेआउटो में सिवर लाइन और चलने के लिए रस्तो की व्यवस्था न होने से जनता को हो रही तकलीफो को मनपा आयुक्त के सामने लाने के लिए वहां की जनताओं के साथ नेहा निकोसे ने मनपा के स्थायी समिती सभागृह के सामने मटका फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया गया.नेहा निकोसे ने आरोप लगाया कि दुर्बल घटक के अध्यक्ष हरीश दिकोंडवार ने दुर्बल घटक निधि का वितरण उत्तर नागपुर जैसे आरक्षित विधानसभा होने के बावजूद उत्तर नागपुर के प्रभागों में वितरित न करके बाकी निधि का वाटप किया.

इस आंदोलन में राकेश निकोसे,नगरसेवक दिनेश यादव,बाबू खान,सागर चव्हाण,फजलुर रहमान कुरेशी,अजहर खान,पिंटू तिवारी,रितेश भगत,कुणाल निमगड़े,बाल्या सहारे,गणेश कुशराम, याद मनघट, विजय चव्हाण,हेमलता सोमकुंवर, सुनीता सरणागत, पूनम मेश्राम,स्वप्निल बावनकर,सतीश पाली,दुर्गेश पांडे व इतर कार्यकर्ते प्रामुख्यासे उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.