Published On : Fri, Jun 16th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय के विभागों में केंद्रीय पद्धत्ति से हुई विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: 
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने पहले सभी महाविद्यालयों में केंद्रीय पद्धति से प्रवेश का निर्णय लिया था. लेकिन प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से इसे टाल दिया गया. अब विश्वविद्यालय ने अपने स्नातकोत्तर विभागों में केंद्रीय पद्धति से प्रवेश देने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत 16 जून से की गई है. छात्र 28 जून तक आवेदन खरीद और जमा कर सकेंगे. अमरावती रोड स्थित कैंपस के ग्राम गीता भवन में आवेदन उपलब्ध होंगे.

30 जून को पात्र विद्यार्थियों की सूची घोषित की जाएगी. एक जुलाई तक विद्यार्थी सूची पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. जबकि 3 जुलाई को विभाग स्तरीय वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी की जाएगी. 4 से 6 जुलाई को पहला राउंड होगा. 7 से 9 जुलाई तक विभागों में प्रवेश निश्चित किए जाएंगे. 10 जुलाई को रिक्त सीटों की घोषणा की जाएगी. जबकि 11 और 12 जुलाई को काउंसलिंग का दूसरा राउंड होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.