Published On : Mon, Jul 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अलग अलग घटनाओं में दो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: अलग-अलग घटनाओं में शहर में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना जरीपटका में हुई है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने पुल के नीचे लोहे के पाइप की रेलिंग से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना पुलिस को दी।

जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई उसके नाम या पता के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 50 से 60 साल के बीच है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना वाडी थाने के अंतर्गत हुई है।

मृतक का नाम देवेंद्र श्यामलाल परसमोडे (23) है। वह पटेल खदान स्लम, वडधामना का निवासी था। देवेंद्र ने शनिवार को अमरावती रोड स्थित शिव मंदिर टेकड़ी पर पिपल के पेड़ से रस्सी बंधी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

वाडी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। देवेंद्र की आत्महत्या का कारण किसी को समझ में नहीं आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और दोनों मामलों की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.