Published On : Fri, Jan 12th, 2018

इतिहास में पहली बार 4 जजों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-सुप्रीम कोर्ट में सबकुछ ठीक नहीं

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आज पहली बार चार वरिष्ठ जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जजों ने पिछले दो महीने के बिगड़े हालातों के चलते अपनी बात रखने के लिए प्रेस का सहारा लिया है। जजों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। सीजेआई के बाद ये चार सीनियर जजों का पद आता है और उनकी ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस पर खलबली मच गई है। कॉन्फ्रेंस जस्टिस रंजन गोगई जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस जमलेश्वर और जस्टिस मदन भीमराव ने की।

जजों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बोला कि न्यायपालिका में कुछ ठीक नहीं है और अगर ऐसा ही रहा तो लोकतंत्र नहीं चल सकता। जजों ने कहा कि कल को कोई ऐसा न कह दे की हमने अपनी आत्मा बेच दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.