Published On : Wed, Nov 28th, 2018

आधार कार्ड बनाने के लिए सुबह से स्कूली विद्यार्थियों इंतजार में

Advertisement

मनपा शिक्षण संघ के अध्यक्ष ने ली सुध

नागपुर : आज सुबह से मनपा मुख्यालय के समक्ष हरियाली में बूटीबोरी स्थित दत्ता मेघे स्कूल के विद्यार्थी आधार कार्ड बनाने के लिए बैठे हैं,आधार कार्ड निर्माण केंद्र में मशीन की कमतरता होने से पिछले ४ घंटे में मात्र ३ विद्यार्थियों का ही प्रक्रिया पूरी हो पाई।

मनपा हरियाली पर जमा स्कूली बच्चों को बैठा देख मनपा शिक्षण संघ के प्रमुख राजेश गवरे ने उन बच्चों से मुलाकात की। बच्चों की देखरेख कर रही वॉर्डन ने जानकारी दी कि वे उक्त बच्चों को सुबह लगभग ११ बजे मनपा मुख्यालय पहुंची। क्यूंकि उनका आधार कार्ड बनवाना था। पिछले ४ घंटे में मशीन की संख्या १ होने के कारण अभी तक मात्र ३ बच्चों का ही प्रक्रिया पूर्ण हो पाई।

Advertisement

इसके बाद बच्चों के मसले को लेकर संघ प्रमुख राजेश ने आधार केंद्र,मनपा के कर्मियों से मिले और मामले की तहकीकात की।अंत में बच्चों के लिए स्पेशल एक अतिरिक्त मशीन शुरू कर सभी बच्चों का आधार कार्ड निर्माण प्रक्रिया पूर्ण करने की गुजारिश की,इनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए केंद्र कर्मी ने दोपहर ढाई बजे एक अतिरिक्त मशीन शुरू की।

उल्लेखनीय यह हैं कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चों को आधार कार्ड बनाने के लिए १८ किलोमीटर दूर बूटीबोरी से नागपुर मनपा में लाना पड़ा।आज शाम तक सभी बच्चों का आधार कार्ड निर्माण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई तो शेष बच्चों को कल भी आना पड़ेगा।इस चक्कर में उनका अध्ययन प्रभावित होना लाजमी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.