Published On : Tue, Dec 3rd, 2019

अजीबोगरीब शिकायत : साहब, रुमाल चोरी हो गया है ?

Advertisement

नागपुर – साहब मेरा रुमाल जानभूझकर किसी ने चुराया है, मेरे रुमाल का कोई दुरूपयोग कर सकता है । जिसके कारण मेरी शिकायत का संज्ञान ले । आपने पुलिस में शिकायत की ढेरो बातें सुनी होंगी। किसी की गाड़ी चोरी, पर्स चोरी, मोबाइल चोरी,जानवर चोरी। लेकिन नागपुर शहर के एक महाशय ने अपने रुमाल चोरी किए जाने की शिकायत पुलिस से की है ।

इन महाशय का नाम हर्षवर्धन मंगलदास जीभे है और वह बेलतरोड़ी रोड के महालक्ष्मी हाउसिंग सोसाइटी के रहनेवाले है ।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने यह शिकायत बेलतरोड़ी पुलिस से की है । उनकी शिकायत के अनुसार सोमवार 2 दिसंबर को वे डीआरएम ऑफिस में अपने मित्र से मिलने गए थे। उसके बाद उन्हें ऐसा पता चला की उनका रुमाल गुम हो चूका है ।

Advertisement

उसके बाद उन्हें ऐसा लगा की किसी ने उनकी जेब से उनका रुमाल चुराया है और इन महाशय को यह भी डर लग रहा है की उनका रुमाल किसी ने जानभूझकर चुराया है । हर्षवर्धन ने यह भी अंदेशा जताया है की उनके रुमाल का कोई दुरूपयोग कर उनको संकट में डाल सकता है ।

ऐसे ज्यादतर अजीब शिकायत के मामले हमारे देश में बहोत कम ही देखने को मिलते है । विदेशों में इस प्रकार के अजीब शिकायतें सामने आती रहती है । अब यह देखना दिलचस्प होगा की इनकी अजीबोगरीब शिकायत को पुलिस गंभीरता से लेती है भी या नहीं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.