Published On : Tue, Dec 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपूर मे छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिया एड्स जागरूकता का संदेश!

Advertisement

नागपुर– नंदनवन स्थित गणेश नगर के महिला महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग, रेड रिबन क्लब और मनपा, नागपुर के इंदिरा गांधी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में ‘एड्स’ विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कॉलेज की कई छात्राओं ने भाग लेकर बेहद आकर्षक और प्रभावी रंगोलियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शित रंगोलियों के माध्यम से एड्स जैसे गंभीर रोग से संबंधित अनेक पहलुओं को चित्रित कर महत्वपूर्ण जनजागरण संदेश दिया गया।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह रंगोली प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. राष्ट्रपाल गणवीर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक के रूप में जिला एड्स नियंत्रण एवं प्रतिबंध विभाग, जिला अस्पताल नागपुर की काउंसलर श्रीमती रेखा येड़े मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

स्पर्धा का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गित्ते, डॉ. मंगला गोरे और सह-कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वनीता बेले ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. प्रांजली मोरस्कर, डॉ. तेजस्विनी बेले और प्रा. प्रवेश सहारे का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges