Published On : Sat, Nov 21st, 2020

महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून पर BJP ने दागे सवाल तो मंत्री बोले- जरूरत नहीं

Advertisement

नागपुर– उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने का ऐलान किया है. इसे लेकर सियासत सरगर्म है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर हमला बोला है. राम कदम ने शिवसेना की चुप्पी पर सवाल उठाए. राम कदम ने पूछा कि क्या यह सत्ता का लालच है?

राम कदम ने सवाल किया कि शिवसेना चुप क्यों है? क्या शिवसेना यह भूल गई है कि बाला साहब ठाकरे इस मुद्दे पर क्या कहते थे. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से लव जिहाद के समर्थन में दिए जा रहे बयानों का समर्थन नहीं किया जा सकता. वहीं, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने भी इसे लेकर बयान दिया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक असलम शेख ने कहा कि जो सरकारें अपनी अक्षमता छिपाना चाहती हैं, वे सरकारें ऐसे कानून ला रही हैं. उन्होंने महाराष्ट्र में लव जिहाद को लेकर कानून से इनकार करते हुए कहा कि यहां ऐसे किसी कानून की जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि सबसे पहले यूपी सरकार ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने का ऐलान किया था.

यूपी के बाद कई अन्य राज्यों की सरकारों ने भी इसको लेकर कानून पर विचार की बात कही थी. यूपी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाने का ऐलान किया था. हरियाणा सरकार ने भी इसे लेकर विचार की बात कही थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.