Published On : Wed, Aug 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

काटोल-नरखेड तहसील में पुन्हाः तेज बारिश नदी नाले ऊफान पर!

Advertisement

काटोल– नागपुर ज़िले के काटोल नरखेड तहसील में 07अगस्त के शाम प्रचंड मेघगर्जना के साथ चमचमाती बजली के तेज मुसलाधार बारिश। विगत 17दिनों से हो रही तेज बारिश सुबह सात से शाम सात बजे तक तेज धूप लेकीन रात में तेज बारिश जारी है।

07अगस्त शाम सात बजे से ही मुसलाधार बारिश के चलते पुन्हाः नदी नाले उफान पर है। वहीं नदी किनारे की खेतों की फसलें बाढ़ के भेंट चढ़ गयी।

काटोल नगरी के समिप से प्रवाहीत काटोल की जल जीवन वाहीनी जाम नदी रात से ही ऊफान पर है। यहा राज्य राज मार्ग संख्या क्र 248जो हरियाणा से तामिलनाडू के जाता है वह राज्य राज मार्ग काटोल की पुलिया के उपर चार से छह फुट से अधीक उंची बाढ लहरें थी। फलस्वरूप यह राज्य राज रामार्ग 07अगस्त के रात 12बजे से 009अगस्त के खबर लिखे जाने तक देर शाम तक रूक रूक कर तेज बारिश जारी है । फलस्वरूप यहां के अनेक गांव संपर्क मार्ग जो पहले से सी घटीया निर्माण कार्य था वह बारिश तेज बहाव के भेंट चढ़ गये।

अब काटोल -नरखेड क्षेत्र जि प सदस्य सलिल देशमुख द्वारा संबधित जन प्रतिनिधियों तथा राजस्व, कृषी, पंचाय समीती, लोक निर्माण, तथा संबधित विभागों के अधिकारी नुकसान का जायजा निरिक्षण में जुटे है ।अब जब की स्थानीय किसानों की फसलें 70/80प्रतिशत अतिवृष्टी के भेट चढे है। पर सरकार के आदेशानुसार यह नुकसान कम प्रतिशत में भी दिखायी जा सकती है । काटोल नरखेड तहसील को अतीवृष्टी ग्रस्त गीला अकाल घोषित करने की मांग भी सलिल देशमुख द्वारा की गयी है ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.