Published On : Tue, Dec 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया जिले में 55 प्रतिशत सीटों पर भाजपा का वर्चस्व, पूर्व पालकमंत्री डॉ. फुके ने दी जीत की बधाई

Advertisement

गोंदिया। आज गोंदिया जिले की 348 में से ग्राम पंचायतों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ था , शेष 345 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में आये नतीजों को लेकर भाजपा में खुशी की लहर देखी जा रहीं है।

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की सभी तहसीलों में भाजपा का वर्चस्व कायम रहा एवं 55 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे।

गोंदिया-भंडारा जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने गोंदिया में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर कर सभी निर्वाचीत सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्यों को बधाई दी और कहा कि ये सभी के अथक प्रयासों से, सरकार के सकारात्मक पहल से सफल हो पाया।

Advertisement

पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके द्वारा गोंदिया जिले के विकास को लेकर ग्राम स्तर पर विविध विकास कार्यो का नियोजन, किसानों की आर्थिक स्थिति पर सरकार का ध्यानकेन्द्रित कर समाधान करने, धान पर बोनस के विषय पर सरकार को सकारात्मक कदम उठाने, ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु निधि लाने, कोविड में नागरिकों के लिए ततपरता से जनसहयोग कार्य करने तथा राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार द्वारा गाँव के विकास को तरजीह देने की प्राथमिकता के आधार पर ही आज लोगो ने भाजपा पर विश्वास कायम कर उसे बड़ी जीत दिलाई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.