Published On : Thu, Dec 22nd, 2016

पकड़े जाने के डर से सेक्स दलाल तीसरी मंजिल से कूदा, मौत हुई

Advertisement

img_9975बत्तीस वर्षीय अमर प्रेमदास देशभ्रतार को आज असमय, उस समय अपनी जान गंवानी पड़ी, जब पुलिस छापे में पकड़े जाने के डर से उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना बालपांडे लेआउट की है और मृत अमर, इंदिरा कालोनी, भगवान नगर का रहने वाला था।

img_9972नागपुर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को बालपांडे लेआउट के एक फ्लैट स्कीम में देह व्यवसाय चलने की जानकारी हुई थी, पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त फ्लैट पर छापा मारकर दो लड़कियों और एक ग्राहक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार अमर देह व्यवसाय के लिए दलाली करता था, उसने जैसे पुलिस को फ्लैट पर छापा मरते देखा वह फ्लैट की बालकनी से सामने के घर की छत पर कूदकर भागने की कोशिश में छलांग लगा बैठा और नीचे इमारत की चारदीवारी पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। छापा मारने आए पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.