Published On : Wed, Aug 8th, 2018

फडणवीस केंद्र में, चंद्रकांत पाटिल बनेगे अगले मुख्यमंत्री

Advertisement

नागपुर: ठाणे में रविवार को ज्योतिष परिषद् का आयोजन हुआ.इस परिषद् में वर्ष २०१९ में होने वाले चुनावों के सन्दर्भ में भविष्यवाणी की गई.इस परिषद् में केंद्र में किसी सरकार,राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन,भाजपा-सेना व कांग्रेस-एनसीपी में गठबंधन के सवाल उठे.ऐसे अनेक सवालों की भविष्यवाणी की गई.इस अवसर पर सर्वश्री पं. विजय जकातदार,चंद्रकांत शेवाळे,अनंत मराठे,सौ.मानसी साठे,सौ.स्नेहल अभंयनकर,सौ.आरती घाटपांडे,सौ.मनीषा रूमडे,सुनील पुरोहित,प्रदीप व सौ.सुप्रीयाजी सराटे,दाजीदादा पणशीकर,राजेश मंडोरे (जळगाव),विलास देव,सुनील घैसास,सरवेश कयाल,स्वप्नाली पाटकर सहित अभ्यासक व संशोधक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

सवाल :- महाराष्ट्र में शुरू असंतोष का वातावरण की समाप्ति सह सभी समाज को समाधान कब मिलेंगा ?
जवाब :- यह वातावरण अक्टूबर तक रहने की संभावना हैं,अक्टूबर के बाद से ठंडा होना शुरू होंगा व मार्च २०१९ के बाद पूर्णतः वातावरण शांत हो जाएगा।

सवाल :- वर्ष २०१९ के चुनावों में कैसी राजनैतिक समीकरण रहेंगी ?
जवाब :- लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलना कठिन हैं,सत्ता प्राप्ति के लिए मित्र पक्षों की सहायता लेनी पड़ेंगी।वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव एक साथ हुए तो पुनः भाजपा सत्ता में आएंगी। और अक्टूबर में चुनाव करवाए गए तो सत्ता पलट सकती हैं.

सवाल :- वर्ष २०१९ के चुनाव में कांग्रेस – एनसीपी एकसाथ चुनाव लड़ेंगी क्या ?
जवाब :- दोनों आघाडी बनाकर चुनाव लड़ेंगी और बड़ी संख्या में उनके उम्मीदवार जीत कर आएंगे।

Advertisement

सवाल :- सत्ता में साथ रहने वाले अगले चुनाव में भाजपा-सेना युति कर चुनाव लड़ेंगी क्या ?
जवाब :- लोकसभा चुनाव में समझौता हुआ तो सेना का भाजपा संग युति कर लेंगे लेकिन विधानसभा चुनाव में युति मुश्किल दिख रही हैं

सवाल :- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपना ५ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करेंगे क्या ?
जवाब :- देवेंद्र फडणवीस सहजता से अपना कार्यकाल पूर्ण करेंगे,इसके बाद फिर भाजपा की सत्ता आई तो पुनः मुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं या फिर फडणवीस को केंद्र में समाहित कर चंद्रकांत पाटिल को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता हैं.

सवाल :- महाराष्ट्र विस चुनाव बाद किसकी सत्ता रहेंगी ?
जवाब ;- लॉस-विस एकत्र चुनाव हुई तो भाजपा को पुनः सत्ता प्राप्ति होंगी। वहीं अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हुआ तो कांग्रेस – एनसीपी के प्रबल आसार हैं.

सवाल :- फडणवीस के बाद मुख्यमंत्री पद पर किसका नंबर लग सकता हैं ?
जवाब:- भाजपा की सत्ता आई तो चंद्रकांत पाटिल और कांग्रेस आघाडी की सत्ता आई तो अशोक चौहान मुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं.

सवाल:- वर्ष २०१९ में देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों रहेंगी या फिर कोई और ?
जवाब:- नरेंद्र मोदी ही दोबारा प्रधानमंत्री होंगे,इसके कोई शक-सवाल नहीं।सिर्फ बहुमत न होने के कारण मित्र दलों का समर्थन लेना पड़ेंगा।

सवाल:- देश की राजनीति में राहुल गाँधी का क्या स्थान रहेंगा ?
जवाब:- वे देश में मजबूर विरोधी पक्षनेता के रूप में उभरेंगे।आगामी चुनावों कांग्रेस को मजबूत व बड़ा करने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहेंगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.