Published On : Fri, Nov 14th, 2014

यवतमाल : कुकर्म का मामला छेडछाड में बदला, लाडखेड पुलिस का कारनामा

Advertisement

 

यवतमाल : घर में अकेली देखकर 8 वर्षीय बालिका पर कुकर्म करने की घटना लाडखेड थाने के उत्तारवाढोणा ग्राम में घटी. इस मामले की शिकायत पिडि़ता के रिश्तेदारों ने देने के बाद भी थानेदार ने उसे छेडछाड में तब्दील कर लिया. जिससे लाडखेड के थानेदार चर्चा का विषय बन चुके है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरवाढोणा के आरोपी राहुल बंडू ठिकले (25) ने तिसरी कक्षा में पढनेवाली छात्रा जिसके पिता की मौत हो गई है, उसे घर में अकेली देख उसने कुकर्म किया.  घटना के समय इस बच्चाी की मां खेत में काम पर गई थी. राहुल नेदोपहर 12.30 बजे इस बच्ची के घर में प्रवेश कर कुकर्म किया. जब मां खेत में से वापस लौटी तो उस बच्ची ने इसकी जानकारी मां को दी. जिसके बाद उसके मामा और अन्य रिश्तेदारों ने बच्ची को लेकर लाडखेड थाने पहुंचे.

पुलिस को आपबिती बताने के बावजुद उन्होने छेडछाड का मामला दर्ज कर लिया है. जबकी कुकर्म का मामला दर्ज करना चाहिए था. इस मामले में लाडखेड थानेदार आरोपी को अभयदान प्रदान कर रहे है. लाडखेड पुलिस मामला रफादफा करने के प्रयास में होने की प्रतिक्रीया पिडीता के मां और रिश्तेदारों ने दी है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले लाडखेड पुलिस दबा चुकी है. इसलिए उनकी हिम्मत बढ गई है. इससे पहले इसी थाने के एक जमादार और सिपाई ने रात में एक गाव में जाकर एक दंपती को पैसो की मांग की थी. मांग पुरी न होते देख मध्यरात्री को पीटाई की थी. ऐसे कई बातो से लाडखेड थाना बदनाम है. इससे पहले एक मामले में लाडखेड थानेदार की उसके घर में ही हत्या कर दी गई थी. आजतक उसकी रिव्हॉल्वर नही मिली. नाही हत्यारों का पता चला.

Girl Molestation in Nagpur Crime

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.