Published On : Wed, Dec 4th, 2019

8 महीनों में बिना टिकट कुल 3,30,894 यात्रियों से रूपये 1495.61 लाख किए वसूल

Advertisement

नागपुर– नागपुर मंडल के टिकट चेंकिंग कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटील के नेतृत्व और सहायक वाणिज्य प्रबंधक एच. के. बेहेरा के निरीक्षण में बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक यात्रियों पर शिकंजा कसा है। 1 अप्रैल 2019 से नवम्बर 2019 तक बिना टिकट, अनियमित यात्रा एवं बिना बुक किये गये सामान के कुल 3,30,894 मामलों से रूपये 1495.61 लाख वसूल किये गए है।

जो पिछले वर्ष इसी अवधि के कुल 2,77,039 मामले एवं उनसे रूपसे 1277.97 लाख की तुलना में क्रमश: 19.4 एवं 17.0 प्रतिशत अधिक है । केवल नवम्बर 2019 माह में बिना टिकट अनियमित यात्रा एवं बिना बुक किये गये सामान के कुल 39775 मामलों से रूपये 177.15 लाख वसूल किये है ।

नागपुर मंडल में 1 अप्रैल 2019 से नवम्बर 2019 तक बिना टिकट यात्रा के 58320 मामलों से रूपये 340.49 लाख वसूल किये । केवल नवम्बर 2019 में बिना टिकट यात्रियों के कुल 7425 मामलों से रूपये 46.13 लाख वसूल किये ।

नागपुर मंडल में 1 अप्रैल 2019 से नवम्बर 2019 तक अनियमित टिकट धारक एवं बुक किये गये सामान यात्रियों के 2,72,574मामलों से रूपये 1155.12 लाख वसूल किये है । केवल नवम्बर 2019 माह में अनियमित टिकट धारक एवं बुक किये गये सामान यात्रियों के कुल 32350 मामलों से रूपये 131.02 लाख वसूल किये ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.