Published On : Wed, Feb 1st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Union Budget 2023 Reaction: बजट में सभी वर्गो को महत्व: अश्विन मेहाड़िया

Advertisement

इस वर्ष संतुलन वाला बजट: एन.वी.सी.सी.

दि. 1 फरवरी 2023 को केन्द्रीय वित्तमंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमणजी ने वर्ष 2023-24 के लिये भारत सरकार का डिजीटल युनियन बजट पेश किया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने कहा कि चेंबर द्वारा सदैव ही कर व्यवस्था के सरलीकरण की मांग की जाती रही है। इस बार के बजट में माननीया वित्तमंत्रीजी ने सामान्य आयकर के अनुपालन में शिकायत निवारण व्यवस्था हेतु बड़ी घोषणाएं की है। साथ ही उन्होंने नई कर प्रणाली द्वारा आम जनमानस के साथ व्यापारी समुदाय को राहत देने वाली घोषणांए भी की है।

हालांकि कानून में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए है किंतु करों दर में बदलाव करते हुये रू. 7 लाख तक वार्षिक आय पूर्णतः करमुक्त रखा है, जिसका छोटे व मझोले व्यपारियों को इसका लाभ होगा। मा. वित्तमंत्रीजी ने अन्य प्रमुख व्यापार क्षेत्र जैसेः- टुरिज्म, कृषिक्षेत्र, स्टार्टअॅप, डायमंद आदि में संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए बजट प्रस्तुत किया है। श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने कहा कि हमें आशा है इस बार के बजट से अर्थव्यवस्था के विकास में सहायक होगा।

चेंबर के चेअरमेन श्री अर्जुनदास आहुजा ने कहा कि इस बार का बजट संतुलित दुष्टिकोण वाला है। चेंबर द्वारा लंबे समय से व्यक्तिगत आयकर की दरों में कम करने की मांग स्वीकार करते हुये मा. वित्तमंत्रीजी ने इस बार के केेन्द्रीय बजट में आयकर की विभिन्न दरों में कम किया है।

Advertisement

साथ ही डैडम् क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु सकारात्मक घोषणांए की गई है जिससे डैडम् क्षेत्र को करों के अनुपालन अधिक लाभकारी होगीं। कपड़ा, खिलौने, सायकल पर कस्टम ड्युटी करने का कदम स्वागत योग्य है इससे इस क्षेत्र से जुड़े हुये व्यवसायियों एवं ग्राहको लाभ मिलेगा।

यह जानकारी चेंबर के उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.