Published On : Wed, Apr 29th, 2015

मलकापुर : देवधाबा की अवैध शराब बिक्री तुरंत रोके

Advertisement


आमरण अनशन का सरपंच और महिला बचत गट का इशारा

मलकापुर (बुलढाणा)। तालुका के देवधाबा में अवैध शराब बिक्री हो रही है, जिससे अनेक महिलाओं का संसार बर्बाद हो रहा है. कुछ शराबी पति शराब के लिए पैसे नही देने से महिलाओं को मारपीट कर रहे है. इसलिए गांव के अवैध शराब बिक्री तुरंत बंद करे अन्यथा 30 अप्रैल से उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन करने का इशारा सरपंच, उपसरपंच और आम्रपाली बहु उद्देशीय महिला मंडल ने एक ज्ञापन द्वारा दिया है.

ज्ञापन में कहा गया है कि, देवधाबा में अवैध शराब बिक्री जोरों से शुरू है. शराबी पतियों से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. इसके लिए मलकापुर ग्रामीण पुलिस ने शराब बंदी के ठराव समेत शिकायत देकर भी उचित कार्रवाई न होने पर सरपंच निताताई ज्ञानेश्वर सपकाल, उपसरपंच अन्नपूर्णाबाई भगवान इंगले, सिंधुबाई गुणाजी गुरुचल, अध्यक्ष आम्रपाली बहु उद्देशीय महिला बचत गट रेखाताई मोरे, शिलाबाई जाधव, शशिकला बाई इंगले, निर्मलाबाई इंगले, सिंधुबाई गुरुचल आदि आमरण अनशन का इशारा किया है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
selling illegal liquor

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.