Published On : Mon, Apr 12th, 2021

सभी मंगल कार्यालय को कोविड सेंटर में तत्काल तब्दील करें मनपा – अग्रवाल

Advertisement

नागपुर – भ्रष्टाचार विरोधी जनमन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मनपा आयुक्त से मांग की है कि मनपा तत्काल शहर के सभी मंगल कार्यालय व स्कूलों का अधिग्रहण कर कोविड सेंटर में तब्दील करने की मांग की है । नागपुर जिल्हे में कोरोना महामारी की स्थिति भयावह रूप धारण कर चुकी है और रोज तक़रीबन ७००० नए मरीजों के ऊपर निकल रहे है यह अंत्यंत ही डरावना मंजर है।

नागपुर शहर में तक़रीबन ३६५३ ऑक्सीजन बेड ,३९ नॉन ऑक्सीजन बेड ,१६२१ ICU बेड ,व ४९८ वेंटीलेटर बेड है जिनमे से तकरीबन ९९% के ऊपर बेड मरीजों से भर चुके है किसी भी सरकारी व निजी अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है मरीज के परिजन एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल में बेड के लिए भटकने को मजबूर है।

अस्पताल केवल बेड की कमी से ही नहीं बल्कि दवाइयों की कमी से भी जूझ रहा है कोविड इलाज में कारगर रेमडेसिवीर इंजेक्शन भी कही नहीं मिल रहा ऐसे में जनता सरकार की और राहत के लिए देख रही है। निजी अस्पताल मनमाने तरीके से मरीजों से पैसे वसूल कर रहे है और मरीजों के पास अस्पतालों की बात मानने के सिवा कोई भी चारा नहीं है। मनपा तत्काल मानकापुर इनडोर स्टेडियम सहित शहर के सभी मंगल कार्यालयो व स्कूलों को कोविड सेंटर में तब्दील करें।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.