पालकमंत्री अम्ब्रीशराव महाराज ने पुलिस को दिया निर्देश
गड़चिरोली। खुद को समाज सेवक कहने वाले कैलाश शर्मा को व्हॉट्स ऐप से पालकमंत्री अम्ब्रीशराव महाराज के नाम का दुरूपयोग करके, भगवान श्री क्रिष्णा के विषय में वादग्रस्त फोटो प्रसारित करने पर कैलाश शर्मा और रमाकांत कलंत्री को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश पालकमंत्री अम्ब्रीशराव महाराज ने पुलिस को दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश शर्मा ने व्हॉट्स ऐप पर ‘पोल खोलो’ नाम का ग्रुप तैयार किया. इस ग्रुप का एडमिन शर्मा है. उसने 27 अप्रैल को सुबह 11:44 मिनिट पर अपने ग्रुप पर श्री क्रिष्णा के अश्लील फोटो प्रसारित किए थे और ये फोटो पालकमंत्री अम्ब्रीशराव महाराज ने फेसबुक पर डाले ऐसा कहां गया तथा अब पालकमंत्री क्या करेंगे ऐसा नोट लिखा. एक ओर हिंदूओं की भावना दुखाए और बाद में जिले के पालकमंत्री को बदनाम करने का प्रयास किया गया. जिससे शर्मा पर कड़ी कार्रवाई करे. ये समाजसेवक नही है उनकी ओर से समाज में घातक कृत्य शुरू है. जिससे उनको तुरंत गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पालकमंत्री ने दिया है.
कल रमाकांत कलंत्री ने अपने मोबाइल से जागो हिंदुस्थान इस ग्रुप पर वही फोटो डाले. रमाकांत कलंत्री पर कल ही पुलिस ने मामला दर्ज किया. कलंत्री फरार है जिसे पुलिस उसकी तलाश में है. शर्मा को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक दल तैयार किया है. लेकिन वो फरार है ऐसा पुलिस का कहना है. समाजविघातक वृत्ति के इन लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश पालकमंत्री ने दिया है. पुलिस भी उनको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





