Published On : Wed, Mar 22nd, 2017

निवासी डॉक्टरो के समर्थन में आईएमए ने भी किया हड़ताल का ऐलान

Advertisement


नागपुर:
 राज्य में शुरू निवासी डॉक्टरो की हड़ताल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन जारी किया है। निवासी डॉक्टरो की माँगो को जायज ठहराते हुए आईएमए ने बुधवार से हड़ताल की शुरुवात कर दी है। इस फैसले के बाद से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरो ने अपने हॉस्पिटल,ओपीडी को बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं होने का भरोषा भी दिया गया है। पहले निवासी डॉक्टरो और अब आईएमए से जुड़े डॉक्टरो द्वारा हड़ताल पर जाने के ऐलान के बाद चिकित्सा सेवा बुरी तरह प्रभावित होंगी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement