Published On : Fri, Aug 24th, 2018

सीवेज लाइन पर बनाए गए अवैध शौचालयों का किसा सफाया

Advertisement

नागपुर: गुरुवार को सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत शांतिनगर के सम्पत्तिधारकों में उस समय खलबली मच गई, जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता दल-बल के साथ कार्रवाई के लिए यहां पहुंच गया. विशेषत: शांतिनगर स्थित एन.वी. कालोनी में 5 सम्पत्तिधारकों ने सीवरेज लाइन पर ही अवैध रूप से शौचालयों का निर्माण कर रखा था, जिसकी वजह से कई बार मलजलवाहिनी अवरुद्ध हो रही थी.

साथ ही इसकी सफाई को लेकर भी तरह-तरह की समस्याएं आ रही थीं. मामला उजागर होने के बाद जोनल कार्यालय की ओर से सम्पत्तिधारकों को नोटिस भी जारी किया गया. लेकिन अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया, जिससे गुरुवार को दस्ते की ओर से कार्रवाई को अंजाम देकर 5 अवैध शौचालयों को साफ कर दिया गया.

Gold Rate
Apr 18 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,59,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

2 जोन में चला फुटपाथ सफाई अभियान
एक ओर जहां सतरंजीपुरा जोन में अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला, वहीं दूसरी ओर हनुमाननगर जोन और लक्ष्मीनगर जोन में मनपा आयुक्त के निर्देशों के अनुसार शुरू किए गए फुटपाथ सफाई अभियान को कारगर रूप से अंजाम दिया गया.

हनुमाननगर जोन अंतर्गत एक दस्ते ने तुकडोजी पुतला चौक से मानेवाड़ा चौक होते हुए उदयनगर चौक, म्हालगीनगर चौक से आशीर्वादनगर चौक तक सड़क के दोनों ओर के फुटपाथों पर फैले अतिक्रमण का सफाया किया. इसी तरह लक्ष्मीनगर जोन में अन्य दस्ते ने लक्ष्मीनगर चौक, माटे चौक, प्रतापनगर चौक, आरेंज सिटी चौक होते हुए देवनगर, आठ रास्ता चौक और वापस लक्ष्मीनगर चौक तक दोनों ओर के फुटपाथों से अतिक्रमण हटा दिया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement