Published On : Thu, Sep 25th, 2014

देवली : रेत का अवैध उत्खनन, सरकार को लग रहा लाखों का चूना

Advertisement


Sand
देवली (वर्धा)।
देवली और तालुका में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन तेजी से फैल रहा है. कहा जाता है कि राजस्व विभाग की मेहरबानी के बगैर ऐसा हो नहीं सकता. इसके चलते रेत माफिया प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं. इससे सरकार का लाखों रुपयों का राजस्व डूब रहा है. साथ ही पर्यावरण के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है.

कहने को तो जिलाधिकारी ने अवैध रेत उत्खनन पर नियंत्रण के लिए उड़नदस्ता बना रखा है, मगर वह खुद उदासीन और लापरवाह नजर आता है. देवली तालुका की नदी में अवैध रूप से हो रहे उत्खनन के बाद भूजल सर्वेक्षण विभाग के एक दल ने नदी के पाट का निरीक्षण करने के बाद कहा था कि पाट को खोदकर 10 से 15 फुट तक गहरा कर दिया गया है. इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. बावजूद इसके राजस्व विभाग कानों में तेल डाले बैठा है.

रोज आधी रात के बाद से तो सुबह 6 बजे तक रेत का अवैध उत्खनन किया जाता है और ट्रक तथा ट्रैक्टर से रेत का परिवहन किया जाता है. जिलाधिकारी से इस मामले की गहराई से जांच कर रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग नागरिकों ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.