Published On : Wed, Mar 25th, 2015

अकोला : अवैध साहूकार से तंग व्यक्ति ने की आत्महत्या

Advertisement


अकोला।
ब्याज पर लिए गए रकम का निर्धारित समय पर भुगतान न कर सकने के कारण व अवैध साहुकार ने सम्बंधित व्यक्ति की बाईक छीन ली. इसके बावजूद 25 हजार की जगह 50 हजार की रकम का तगादा  लगाने के कारण परेशान सम्बंधित व्यक्ति ने आज दोपहर विष प्राशन कर गांधी जवाहर बाग में खुदकुशी कर ली. इस संदर्भ में कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है.

पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसारभारत संचार निगम में चालक पद पर कार्यरत प्रमोद विश्वनाथ महाजन ने घरेलू कारणों से एक व्यक्ति से ब्याज पर 25 हजार रूपए की रकम उधार ली थी. एक माह में ली गई रकम देने का  सने वादा भी किया था. लेकिन समय पर वह रकम का भुगतान नहीं कर सका जिसके कारण सम्बधित साहूकार ने उसकी मोटरसाईकिल छीन ली. इस पर भी रकम पूरी नहीं हुई और साहूकार पच्चीस हजार के  बदले पचास हजार की मांग करने लगा. जिससे परेशान प्रमोद महाजन नेआज दोपहर गांधी जवाहर बाग में विष प्राशन किया. जिसमें उसकी मौत हो गई. इस संदर्भ में जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पडताल आरंभ कर दी. घटना आज दोपहर डेढ बजे के दौरान घटी.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.