Published On : Mon, May 10th, 2021

खामला में खुलेआम बिकती है अवैध शराब, गुंडागर्दी से लोगों का जीना हुआ मुश्किल

Advertisement

नागरिकों का आरोप ‘ पुलिस नहीं करती कोई भी कार्रवाई ‘

नागपुर– खामला परिसर में इन दिनों खुलेआम ब्लैक में बिकती शराब के कारण और इससे बढ़ती गुंडागर्दी की वजह यहां के नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया हैं. नागरिकों के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक इस जगह खुलेआम शराब बेची जाती है. लेकिन पुलिस की ओर से किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नही की जाती. नागरिक इनसे कुछ कह नही पाते, क्योंकि यह लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, अगर कोई बोलता भी है, तो उसके साथ गुंडागर्दी की जाती है. नागरिको का आरोप है कि अगर किसी ने इनकी शिकायत भी की तो पुलिस आती है और इनसे सेटिंग करके चली जाती है. किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं कि जाती.

इन अवैध शराब बेचनेवालों के पास पानी के गिलास ,सिगरेट सभी चीजें मिलती है. नागरिकों का कहना है कि किराना दुकानें अगर ज्यादा देर खुली रही तो पुलिस कार्रवाई करते है. परिसर के वैध जितने भी बियर बार वाले है, उनको पुलिस वाले परेशान करते है, लेकिन पुलिस इन ब्लैक में शराब बेचनेवालों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करती है.

कुछ लोगों पर एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की थीं, लेकिन उन्हें कुछ ही देर में छोड़ दिया गया. पहले भी पुलिस एक से दो लोगों को यहां से पकड़ा था, उनके पास से हथियार भी मिले थे, यह लोग वंदना वाइन के सिंधी कॉलोनी की गली में पास शराब बेचते हैं. लेकिन पुलिस की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नही की जाती. यहां के नागरिकों में पुलिस प्रशासन को लेकर काफी नाराजगी हैं.

नागरिकों के अनुसार गणेश बेलानी नामक व्यक्ति के घर से आज शराब पकड़ी गई है. नागरिको ने मांग की हैं कि अवैध शराब बेचनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.