Published On : Sat, Oct 23rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

अवैध धंधों के साये में कन्हान

Advertisement

– कोयला चोरी,जुए अड्डे,सट्टा, अवैध शराब सह अन्य मादक पदार्थो की बिक्री को एलसीबी का खुला सहयोग

कन्हान – कन्हान शहर व आसपास आए दिन अपने कारनामों के लिए कुख्यात रहा है। इन दिनों स्थानीय पुलिस और एलसीबी के खुले सहयोग से कन्हान थाना अंतर्गत कोयला चोरी,जुए अड्डे,सट्टा, अवैध शराब सह अन्य मादक पदार्थो की बिक्री पूरे शबाब पर है।
स्थानीय सूत्रों की माने तो यादव और राऊत के अधिनस्त क्षेत्र में खुलेआम कोयले के टाल में चोरी का कोयला पहुंच रहा है।इनमें पांतवणे , महल्ले,यादव ,मिथुन, पनियाल साहनी, मड़वे के टाल का समावेश हैं।

इस क्षेत्र में नायडू, यादव, यादव, सलामे, भिसे, मेश्राम द्वारा जुए के अड्डे के संचालन किया जा रहा।

पटघाने और ढोमने द्वारा सड़क किनारे अवैध शराब,नरेश चिमनकर द्वारा सट्टा पट्टी का व्यवसाय चलाया जा रहा।

Advertisement

कन्हान थाना अंतर्गत मादक पदार्थो की बिक्री कन्हान थाने से लेकर तारसा फाटे के मध्य उपलब्ध हो रहा। उल्लेखनीय यह है कि गवहिरा रोड पर कामठी के एक क्लब संचालक के लाइसेंस पर एक रम्मी क्लब रोजाना पूर्ण रात चल रहा है। जिसकी सभी को भनक है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर नए पुलिस अधीक्षक को गुमराह किया जा रहा। जल्द ही सभी अवैध धंधों का लेखा जोखा सह छायाचित्र के संग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सभी दोषियों पर कड़क कार्रवाई की मांग एमओडीआई फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.