Published On : Thu, Mar 9th, 2017

वह सीमेंट रोड पर कब्ज़ा कर घर बना रहा है, अधिकारी कह रहे हैं, ‘तो हम क्या करें!’

Advertisement

नागपुर: अच्छे दिन आ गए हैं। यकीन न हो तो मानेवाड़ा में रहने वाले बबन डाहाके से पूछ लीजिए। बबन डाहाके मानेवाड़ा बस्ती में रहते हैं और अपने घर की बगल से गुजरने वाली सरकारी सीमेंट की सड़क पर जबरन कब्ज़ा कर घर बना रहे हैं। बीसियों फुट चौड़ी सड़क को उन्होंने अपने बाहुबल से महज कुछ फुट की गली में तब्दील कर दिया है।

लेकिन मानेवाड़ा बस्ती के लोगों से बबन डाहाके के ‘अच्छे दिन’ देखा नहीं जा रहा है। मानेवाड़ा बस्ती के लोगों को सरकारी सड़क का इस तरह कब्ज़ा किया जाना गैर-कानूनी और आपराधिक कृत्य लग रहा है। बस्ती के लोग कई-कई बार बबन डाहाके के अवैध निर्माण की शिकायत महानगर पालिका के हनुमान नगर जोन कार्यालय, अजनी पुलिस स्टेशन, क्षेत्र के विधायक से कर चुके हैं। लेकिन मजाल है कि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी या पुलिस वाला या अपने विधायक साहब बबन डाहाके के ‘अच्छे दिन’ के आड़े आए हों! अरे! अगर बबन डाहाके के अच्छे दिन आए हैं तो इन सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, पुलिस वालों को भी तो कुछ न कुछ ‘प्रसाद’ मिला ही होगा न! वर्ना फुकट में तो सरकारी ‘बाबू’ किसी के कहने पर थूंकते तक नहीं।

मनपा हनुमान नगर जोन के जूनियर इंजीनियर की उदारता की तारीफ करते आप भी नहीं थकेंगे, जब आपको मालूम होगा कि बबन डाहाके के अवैध निर्माण उर्फ़ ‘अच्छे दिन’ की मानेवाड़ा बस्ती के लोगों द्वारा शिकायत करने पर उन्होंने क्या कहा? जूनियर इंजीनियर साहब ने कहा, “बनाने दो

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसे घर, हम भला उसे क्यों रोंके!”
कोई नागरिक कह रहा था कि स्थानीय विधायक सुधाकर कोहले साहब ने बबन डाहाके के अवैध निर्माण को तुरंत ढहाने का आदेश भी दिया, लेकिन जब जेब गर्म हो तो सरकारी बाबुओं के कान बंद हो जाते हैं विधायक साहब!

तो बबन डाहाके साहब आप लगे रहिए, चलने दीजिए अपने अवैध निर्माण को! जब आपका ज़मीर ही मर चुका है तो फिर कहने-सुनने को बचा ही क्या है? आपको अच्छे दिन की बधाई बबन डाहाके!!

Advertisement
Advertisement
अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews #News

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews...

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate #news

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews  #maharashtranews #newsupdate #news

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges