Published On : Sat, Dec 15th, 2018

रविवार 16 दिसंबर को इग्नू एमबीए और बीएड की प्रवेश परीक्षा

Advertisement

ignou

नागपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( इग्नू ) प्रबंधन (ओपनमेट- एक्सएलवी ) और बी.एड पाठ्यक्रमों के लिए 16 दिसंबर 2018 को सुबह 10 बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है. यह परीक्षा पूरे भारत में 98 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई है.

जिसमें 24,375 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है. नागपुर क्षेत्र के तहत नागपुर, नांदेड़ और अमरावती में परीक्षा आयोजित की गई.

पर्यवेक्षकों को भी सभी प्रवेश परीक्षा केंद्रों में नियुक्त किया गया है. हॉल टिकट पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है. उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना जरूरी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.