Published On : Thu, Jun 27th, 2019

इग्नू ओपेनमैट बी.एड के ऐप्लिकेशन फॉर्म हुए जारी

Advertisement

ignou

नागपुर: इग्नू ओपेनमैट बी.एड के ऐप्लिकेशन नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इग्नू के एमबीए (ओपनमैट) और बीएड प्रोग्राम के एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन और थर्ड पार्टी द्वारा किया जा रहा है.

एक तरह से इग्नू ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन प्रयोग के आधार पर कर रहा है. इग्नू के वाइस चांसलर नागेश्वर राव ने कहा था कि अगर यह सही रहा तो अन्य परीक्षाओं का आयोजन भी ऑनलाइन मोड और एनटीए द्वारा होगा. दोनों एग्जामों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 1 जुलाई, 2019 तक ही जमा कर सकेंगे. 2 से 3 जुलाई, 2019 तक ऐप्लिकेशन फॉर्म में किसी तरह का करेक्शन होने पर कर सकते हैं.

27 जुलाई, 2019 को बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी. प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होती है. परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी. ओपनमैट की प्रवेश परीक्षा भी उसी तारीख को लेकिन दिन के 2 बजे से शाम के 5 बजे तक होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.